गर्भवती होने पर मैं दाहिनी ओर क्यों नहीं सो सकती?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:15

ऐसा इसलिए क्योंकि पीठ के बल सोने से आपका सार भार यूट्रस, बच्चे की पीठ, आंतों और शरीर की सबसे बड़ी नस पर पड़ने लगता है। इस दबाव से पीठ में दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से बवासीर भी हो सकता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से लो ब्लड प्रेशर भी हो सकता है और आप थकान महसूस करती हैं।

गर्भावस्था के दौरान एक साइड करवट करके सोना ही सबसे सही है। इस समय आपके लिए दाएं ओर या पीठ के बल सोने से ज्यादा अच्छा है कि आप बाएं ओर लेटें क्योंकि ऐसे लेटने से आपके गर्भाशय और गर्भ में पल रहे बच्चे तक खून पहुँचने में मदद मिलती है। इस पोजीशन में लेटने से आपकी किडनी का फंक्शन भी ठीक रहता है – अर्थात इससे सूजन व असुविधाएं कम होती हैं और अच्छी नींद आती है। पर यदि आप दाएं करवट से सोती हैं तो इसमें भी कोई खतरा नहीं है।

गर्भावस्था के 20वें सप्ताह में पहुँचने तक अधिक वजन बढ़ने से आपको सोने में बहुत ज्यादा कठिनाई हो सकती है। यदि आप सोचती हैं कि गर्भावस्था के दौरान दाहिने करवट पर सोने से समस्याएं हो सकती हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस पोजीशन में सोने से आपकी इन्फीरियर वेना कावा (आई.वी.सी.) पर हल्का सा दबाव पड़ सकता है पर इससे कोई भी गंभीर समस्या नहीं होगी। आपके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान सीधे सोने से आईवीसी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाओं को बाईं ओर लेटने के लिए इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि ऐसे सोने से आईवीसी पर कोई भी दबाव नहीं पड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। कई स्टडीज के अनुसार भी दाएं तरफ सोने से ज्यादा अच्छा बाएं करवट से सोना या लेटना होता है। ऐसा माना गया है कि बाईं ओर करवट से सोने वाली गर्भवती महिलाओं में बच्चे तक खून न पहुँचने का खतरा कम होता है और दाहिने करवट से या पीठ के बल सीधे लेटने वाली महिलाओं की तुलना में दाएं तरफ लेटने वाली महिलाओं में मृत बच्चे का जन्म होने की संभावना कम होती है।

लेकिन जब कोई व्यक्ति जल्दबाजी में सोता है तो उसे तब तक इस बात का ध्यान नहीं होता है कि वह किस पोजीशन में सो रहा है जब तक कोई असुविधा न हो। गर्भवती महिलाएं भी सोते समय अपनी पोजीशन बदलकर दाहिने ओर सो सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info